लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता शनिवार 16 मार्च को लग जाएगी। आचार संहिता लगने में कुछ ही घंटों बाद बाकी है। चुनाव की आचार संहिता और मतदान की संभावित तारीखों पर अटकलों का दौर शनिवार को खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी चुनाव अप्रैल-मई में होंगे। इस बार भी 7 चरणों में हो सकते हैं।